Lok Sabha Election 2024: कानपुर में प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी भरेंगे हुंकार...56 फीट लंबे मंच से गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

कानपुर में प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी भरेंगे हुंकार

Lok Sabha Election 2024: कानपुर में प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी भरेंगे हुंकार...56 फीट लंबे मंच से गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शुक्रवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी ने तैयारियों का जायजा लिया। 

सीएम योगी का मंच 56 फीट लंबा और 24 फीट चौड़ाई का बनाया गया है। मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सीएम के मंच की ऊंचाई 6 फीट रखी गई है। 

मैदान पर प्रबुद्ध वर्ग चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, उद्योगपति, प्रमुख व्यवसायी, व्यापारी व महिलाओ के बैठने के लिए बैरीकेडिंग कर ब्लॉक बनाए गए हैं। मीडिया और वीआईपी के लिए अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मंच पर फिलहाल 50 से 55 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभा में 60 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 

किदवई नगर के संजय वन में हेलीपैड बनाया गया है। यहीं से सीएम योगी कार द्वारा बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में पहुंचेंगे। निरीक्षण में महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, सुरेश अवस्थी, मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश, गणेश शुक्ला, राजन चौहान, फैजल सिद्दीकी, अर्चना आर्या, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गिरीश बाजपेई आदि रहे।

50 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री 

-11:40 बजे किदवई नगर स्थित संजय वन हेलीपैड पर उतरेंगे।
-11:45 बजे किदवई नगर स्थित संजय वन हेलीपैड से कार से रवाना। 
-11:50 बजे बाबूपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 
-12:25 बजे जनसभा स्थल से रवाना होंगे। 
-12.30 बजे संजय वन से हेलीकाप्टर से उन्नाव के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: कानपुर में चौथे चरण में 13 मई को चुनाव...आज थमेगा चुनावी शोर, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें