बदायूं: हेल्थ केयर सेंटर और खोखा से चोरी, परचून की दुकान पर चोर हुए असफल

बदायूं: हेल्थ केयर सेंटर और खोखा से चोरी, परचून की दुकान पर चोर हुए असफल

DEMO IMAGE

मुजरिया, अमृत विचार: चोरों ने एक ही रात में थाना मुजरिया से लगभग सौ मीटर दूर मुख्य चौराहा स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर, खोखा से चोरी कर ली। परचून की दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की। जाग होने पर चोर भाग गए। सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य चौराहे पर चोरी होने पर लोगों में खासा गुस्सा है।

कस्बा मुजरिया में कछला मार्ग निवासी कुलदीप सक्सेना खुशी हेल्थ केयर सेंटर चलाते हैं। गुरुवार रात चोरों ने उनके सेंटर को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर भीतर घुसे। अलमारी खोलकर 15 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। संचालक के अनुसार चोरों ने उनके सेंटर के बाहर लगे हैंडपंप का हत्था निकाला। जिससे सेंटर की खिड़की सरिया निकाली थी और चोरी कर ली। वहीं गांव नगला भिंड निवासी चरण सिंह चौराहे पर चाय का खोखा चलाते है।

चोरों ने खोखा का ताला तोड़कर 1600 रुपये चोरी कर लिए।  बीड़ी, गुटखा, सिगरेट आदि पास मे ही खेत में फेंक दिया। इसके अलावा चोरों ने शराब ठेके की कैंटीन के पास परचून की दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया। छत पर सो रहे दुकान मालिक गांव जीजाहट निवासी गुड्डू का बेटा नितिन जाग गया। उसने आवाज लगाई तो चोर भाग गए। एक चोर की चप्पल भी वहीं रह गई।

लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी चोरों ने दो खोखों को निशाना बनाया था। पुलिस अभी तक उन चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: शासन की मंशा पर फेरा पानी, पौधों को पानी नहीं लगा पा रहा महकमा