महिला के साथ दुष्कर्म पर झारखंड पुलिस को नोटिस

महिला के साथ दुष्कर्म पर झारखंड पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के रामगढ़ में एक महिला के साथ दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया में डालने पर राज्य पुलिस ने नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आयोग ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के रामगढ़ में 19 वर्षीय एक महिला के साथ चार लोगों के दुष्कर्म और घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से संबंधित समाचार डरावना है। 

आयोग ऐसी घटना की कड़ी निंदा करता है और इस पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करता है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंध में झारखंड के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखा है और चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने पुलिस महानिदेशक को तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिये हैं।

ये भी पढे़ं- जीएसटीएटी के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा ने ली शपथ, जानिये कौन-कौन रहा मौजूद