सुलतानपुर: सीजेएम बने नवनीत सिंह, कई अन्य न्यायिक अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सुलतानपुर: सीजेएम बने नवनीत सिंह, कई अन्य न्यायिक अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सुलतानपुर, अमृत विचार। हाईकोर्ट के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर होने के बाद प्रयागराज से आये नवनीत सिंह को जिले के सीजेएम के रूप में पदभार मिला है। मथुरा से आए संतोष कुमार को एडीजे प्रथम कोर्ट की जिम्मेदारी मिली है। बदायूं से आए विजय कुमार द्वितीय को एफटीसी प्रथम/स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट का प्रभार मिला है। जलाल मोहम्मद अकबर को एडीजे चतुर्थ रहे अंकुर शर्मा के स्थान पर जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ से आई शालिनी सागर को फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। वाराणसी से आए नीरज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट का प्रभार मिला है। वाराणसी से आये राकेश पांडेय को एडीजे द्वितीय/स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट कोर्ट पर नई तैनाती मिली है। गाजियाबाद से आए शुभम वर्मा को  सिविल जज (प्रवर खंड) कक्ष संख्या-15 का प्रभार मिला है। बाराबंकी से आई अनुजया कृष्ण को सिविल जज (अवर खंड) दक्षिणी कोर्ट की जिम्मेदारी मिली।  

वहीं, आस्था मिश्रा को सिविल जज (अवर खंड) उत्तरी का प्रभार मिला। आगरा से आई मुक्ता त्यागी को एसीजेएम प्रथम की जिम्मेदारी मिली। लखीमपुर खीरी से आए अविनाश चंद्र गौतम को एसीजेएम/सिविल जज (प्रवर खंड) पद की जिम्मेदारी मिली है। बदायूं से आई मनाली चन्द्र को किशोर न्याय बोर्ड के चेयरमैन का प्रभार मिला है। वहीं, वाह्य न्यायालय- कादीपुर कोर्ट से क्षितिज पांडेय का ट्रांसफर होने के बाद रिक्त हुई अदालत पर सुलतानपुर में ही तैनात रहे अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-29 संतोष कुमार वर्मा को जिम्मेदारी मिली है।

न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

जिले के दीवानी न्यायालय से अन्य जिलों के लिए स्थानांतरित न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ पासवान, अभिषेक सिन्हा व अनुपम शौर्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल चीफ तारकेश्वर सिंह, नागेंद्र सिंह, अंजली, निधि सिंह और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें मोमेंटो व फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। वहीं, पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा के झांसी स्थानांतरित होने पर एडीजीसी सीएल द्विवेदी, विवेक सिंह,  रमेश सिंह,  रवींद्र प्रताप सिंह ने माल्यार्पण कर कार्यकाल की सराहना कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...