रामपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई ईद की नमाज, मुल्कों-कौम की तरक्की की दुआ को उठे लाखों हाथ

ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज 

रामपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई ईद की नमाज, मुल्कों-कौम की तरक्की की दुआ को उठे लाखों हाथ

रामपुर, अमृत विचार। ईद उल फितर की नमाज के बाद मुल्क की तरक्की और अमन के लिए लाखों हाथ बारगाहे खुदावंदी में उठे। शहर की ईदगाह में काजी ए शहर सैयद खुशनूद मियां ने नमाज पढ़ाई।

उन्होंने खुतबे में कहा कि बख्शे बख्शाए लोग घरों को लौटेंगे। नबी-ए-करीम की उम्मत में पैदा किया हम सच्चे उम्मती बनने की कोशिश करें। इसके अलावा जामा मस्जिद समेत जिले भर की तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान जामा मस्जिद और ईदगाह पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। 

cb37ad50-6eba-443c-80c5-8284122a96e2

शाहबाद गेट स्थित ईदगाह में गुरुवार की सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई। शहर की ईदगाह में काजी ए शहर सैयद खुशनूद मियां ने ईद की नमाज अदा कराई उन्होंने कहा कि गरीबों, मिस्कीनों का ख्याल रखें। बच्चों की हर ख्वाहिश सही हो या गलत हो पूरा नहीं करो।

खुतबे में कहा कि अल्लाह ने जो फरीजा दिया था उसको उन्होंने पूरा किया। कहा कि अल्लाह दुआओं को जरूर कुबूल किया। अपने ईमान को मजबूत रखो, अपने अखलाक दुरुस्त करो। किसी मजबूरी की वजह से रोजा नहीं रख सके अल्लाह उन्हें माफ फरमाता है। लेकिन, जो बिना वजह रोजा छोड़ता है अल्लाह उसको सजा देता है।

उन्होंने कहा कि इल्म हासिल करो अपने अंदर समझ बूझ पैदा करो। गीबत, शराब, जुए और हर बुराई से हमें अपने को दूर रखना चाहिए। कहा कि दुनिया में हमेशा रहने के लिए कोई नहीं आया है। हमेशा यह ध्यान रखा करो कि जब अल्लाह के सामने जाएंगे तो उसे क्या मुहं दिखलाएंगे। कहा कि अल्लाह जब  रब रस्सी को खींचता है तो कोई बचाने वाला नहीं होता है।

236a22cf-edec-4cc3-9eb5-3d97810835ef

उन्होंने कहा कि हलाल रोजी कमाओ और अल्लाह हमें महफूज रखे और सभी की हिफाजत अता फरमा। कहा कि रमजान में कुरआन पढ़ा और कुरआन सुना उस रब के लिए हमेशा गिड़गिड़ाते रहो। नियत को अच्छा रखो नियत खराबी की वजह से सब किया कराया बर्बाद हो जाता है। अल्लाह फरमाता है कि मैंने तुम्हारी बख्शिश कर दी। तुम्हारे गुनाहों को नेकियों से बदल दिया जाओ अपने घरों को बख्शे बख्शाए लोग अपने घरों को लौटते हैं।

bbf0586a-812d-4b50-b42f-c08800441e88

इसके बाद शहर की जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद की नमाज मौलवी रेहान खां ने पढ़ाई। जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद मुल्को-कौम की तरक्की के लिए लाखों हाथ उठे और दुआ की गई। ईद की नमाज के दौरान ईदगाह और जामा मस्जिद के आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें- रामपुर: प्रेम प्रसंग में हुई तीन वर्षीय अनायजा नूर की हत्या, एसपी ने किया खुलासा