बरेली: प्रतिभाएं निखारने का दावा, खेल मैदान में हो रही खेती

बिथरी के गांव फरीदापुर इनायत खां में खेल मैदान में गायों के लिए उगाया जा रहा चारा

बरेली: प्रतिभाएं निखारने का दावा, खेल मैदान में हो रही खेती

बरेली, अमृत विचार। एक ओर गांवों में खेल प्रतिभाएं निखारने का दावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर खेल मैदानों पर खेती की जा रही है। बिथरी के गांव फरीदापुर इनायत खां के खेल मैदान में गायों के लिए चारा उगाया जा रहा है। इससे गांव वाले भी नाराज हैं।

पूर्व प्रधान के कार्यकाल में करीब तीन साल पहले मनरेगा मद से खेल मैदान के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। खेल मैदान बनने के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। गांव के युवा मैदान में खेलों का अभ्यास करने आते थे, लेकिन कुछ महीने बाद रखरखाव के अभाव में हालात बदतर होने लगे। 

मैदान में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगने पर युवाओं ने वहां जाना बंद कर दिया। प्रधान पर आरोप है कि खेल मैदान में गोशाला के नाम पर चारा की बुवाई की गई है। ग्रमीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब चारा ही उगाना था तो खेल मैदान क्यों बनवाया। डीसी मनरेगा हबीब अंसारी का कहना है कि खेल मैदान में चारा उगाने की जांच कराई जाएगी।

खेल मैदान की कुछ जगह पर खेती करने का प्रावधान है। इसलिए गोशाला में रहने वाले गोवंश के लिए चारा उगाया गया है। कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह खेती हो रही है। यह सब अफसरों के संज्ञान में है। शासन भी इसकी अनुमति दे चुका है-धनंजय सिंह, प्रधान, फरीदापुर इनायत खां।

ये भी पढे़ं- बरेली: नामांकन कक्षों में सही जगह पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे, 12 अप्रैल से नामांकन होगा शुरू

ताजा समाचार

संभल : सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवानों के मताधिकार का प्रशासन ने किया इंतजाम, जानिए...
रायबरेली से कांग्रेस सोनिया गांधी के इस करीबी को दे सकती है टिकट, शाम तक हो सकता है ऐलान
पीलीभीत: कृषि विज्ञान केंद्र में तैयार होगी हाईटेक नर्सरी, मिलेगी गुणवत्तायुक्त सब्जी की पौध...हुआ भूमि पूजन
Sambhal News : बच्चों को चिड़चिड़ा बना रहा मोबाइल, बिगड़ रही मनोदशा...ऐसे छुड़ाएं आदत
उन्नाव संसदीय क्षेत्र का 37 वर्षों तक बांगरमऊ ने किया प्रतिनिधित्व; चुने गए इन सांसदों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल...
लखनऊ: इंतजार की घड़ियां पुरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिला बोनस