छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर, कई घायल

छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ में नौ नक्सली ढेर, कई घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस के संयुक्त दल के साथ मुठभेड़ में आज नौ नक्सली मारे गए और कुछ अन्य के घायल होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर अनेक आधुनिक हथियार भी मिले हैं। इस बीच पुलिस सूत्रों ने नौ नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह संख्या और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 सूत्रों ने कहा कि एक अप्रैल की रात को बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त पार्टी तलाशी के लिए निकली थी। अभियान के दौरान मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे लेंड्रा गांव के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक नौ नक्सलियों के शव और अनेक आधुनिक हथियार मिले हैं। क्षेत्र में पुलिस और सघन तलाशी अभियान चला रही है। 

ये भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में भाजपा का गढ़ कही जाने वाली छह सीट पर कांग्रेस की नजर 

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें