बरेली: जिला महिला अस्पताल में घटा प्रसव का ग्राफ, जानें वजह

बरेली: जिला महिला अस्पताल में घटा प्रसव का ग्राफ, जानें वजह

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में प्रसव का ग्राफ फिर से घटने लगा है। इसकी वजह स्थाई डॉक्टरों की मनमानी बताई जा रही है। इसके अलावा दो डॉक्टर निजी कारणों से लंबे समय से अवकाश पर भी हैं।

अधिकारियों के अनुसार नवंबर 2023 में 471 प्रसव हुए थे, जिसमें सामान्य प्रसव 337 और सिजेरियन प्रसव 134 थे। इसके बाद दिसंबर में 405 प्रसव हुए जिसमें 287 सामान्य प्रसव और 118 सिजेरियन हुए लेकिन इस साल जनवरी में 420 प्रसव हुए जिनमें 307 सामान्य और 113 सिजेरियन हैं। इसके अलावा फरवरी में 399 प्रसव में 283 सामान्य और 116 सिजेरियन हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: मूल्यांकन...उत्तर पुस्तिकाओं से निकल रहे 50-100 रुपये के नोट