लखनऊ: साइबर अपराधियों ने चार लोगों से ठगे 6.63 लाख, पीड़ितों ने सम्बन्धित थाने में दर्ज कराई एफआईआर

लखनऊ: साइबर अपराधियों ने चार लोगों से ठगे 6.63 लाख, पीड़ितों ने सम्बन्धित थाने में दर्ज कराई एफआईआर

लखनऊ, अमृत विचार। साइबर अपराधियों ने चार लोगों से धोखाधड़ी कर उनसे 6.63 लाख रुपये ठग लिए है। पीड़ितों की लिखित शिकायत पर अलीगंज, पीजीआई और कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। 
                   
अलीगंज के सेक्टर- ई स्थित रविंद्र गार्डेन निवासी विवेक शर्मा ने फर्नीचर बेचने के लिए ई-कार्मस साइट पर एक विज्ञापन पोस्ट किया था। कुछ दिन पहले एक कॉल आई। सौदा तय होने पर जालसाज ने पेमेंट के लिए बार कोड भेजा। ठगी से अंजान विवेक ने जैसे ही स्कैन किया तो खाते से 4,99,998 रुपए पार कर दिए। 

वहीं, पीजीआई के वृंदावन योजना सेक्टर -19 बी निवासी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि कुछ दिन पहले साइबर जालसाज ने टेलीग्राम पर रुपए दोगुना करने का झांसा देकर 1 लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने पीजीआई थाने में आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया  है।   

उधर, कृष्णानगर के नया सरदारी खेड़ा निवासी अभिलाषा श्रीवास्तव ने बताया कि ओएलएक्स पर स्पोर्ट्स किट बेचने के लिए एड दिया था। तीन दिन पहले उनके पास एक कॉल आई। जालसाज ने अपने बेटे के लिए किट लेने की बात कहकर खाते से 13,710 रुपए गायब कर दिए। इ

सी थाना क्षेत्र के विजय नगर निवासी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में दिए गए लिंक पर पर क्लिक करते ही खाते से 50 हजार रुपए कट गए।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार