Budaun: पिता के बारे में सवाल पूछे जाने पर परेशान हुईं सांसद, पत्रकारों पर बिफरीं

Budaun: पिता के बारे में सवाल पूछे जाने पर परेशान हुईं सांसद, पत्रकारों पर बिफरीं

बदायूं, अमृत विचार। अपने पिता के बारे में सवाल पूछे जाने पर भारतीय जनता पार्टी से बदायूं सांसद बिफर गईं। कहा कि वह पिता के बारे में दो-ढाई साल से पूछे जा रहे सवालों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं पदाधिकारी हैं। पत्रकारों से कहा कि आप लोगों को पिता-पुत्री से ऊपर उठकर सवाल करना चाहिए। जिस चीज का कार्य हो उस पर ही सवाल करें।

सोमवार सुबह सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य एसएसपी कार्यालय के पास अंडरपास के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि जिले में 11 स्थानों पर लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ था। केंद्र सरकार के आंतरिम बजट में 157 नए अमृत भारत स्टेशन का निर्माण कार्य होना है। जिसके अंतर्गत बदायूं का भी एक रेलवे स्टेशन चुना गया है। अब बदायूं रेल सेवा से सीधे जुड़ेगा। 

एक पत्रकार ने सांसद के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन को लेकर सवाल किया तो सांसद बिफर गईं। कहा कि आप लोग पिता-पुत्री के सवालों से ऊपर उठें। वह दो से ढाई साल से पिता के बारे में पूछे गए सवाल सुन-सुनकर से परेशान हो चुकी हैं। भाजपा के लिए ही कार्य कर रही हैं। जिस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए उससे संबंधित सवाल ही करने चाहिए। इतना कहते ही वह कार्यक्रम स्थल से निकल गईं।

ये भी पढ़ें- Budaun: नाराज होकर घर से गईं तीन बहनें दिल्ली के आनंद बिहार से हुईं बरामद, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंपा

 

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया