बदायूं: आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग को मिलेंगे चार अधिकारी, जल्द ही अलग-अलग जिलों में दी जाएगी नियुक्ति
संघ लोक सेवा आयोग से चिकित्सा विभाग में भेजे जाएंगे चार अधिकारी
बदायूं, अमृत विचार। आयुर्वेद विभाग में कई सालों से नई नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जिससे आयुर्वेद केन्द्रों अस्पतालों में आयुर्वेद चिकित्सक नहीं हैं। कई अन्य पदों पर भी दशकों से नियुक्ति नहीं हुई हैं। अब संघ लोक सेवा आयोग से प्रदेश में 390 आयुर्वेद चिकित्सकों का चयन किया गया है, इनमें चार लोग बदायूं जनपद के हैं। यह सभी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद के लिए चयनित किए गए हैं जो जल्द ही अपना कार्यभार अलग अलग जिलों में ग्रहण कर लेंगे।
आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में अब विस्तार होने लगा है। हालांकि नई नियुक्तियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि आयुष केन्द्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आयुर्वेद चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की कमी के बारे में आयुष विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इस बार प्रदेश में 390 आयुर्वेद चिकित्सकों की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग से की गई है। इनमें चार लोग बदायूं जनपद के चयनित किए गए हैं।
बदायूं जिले के चयनित होने वालों में सुरभि माहेश्वरी, निहारिका वाष्र्णेय, डा. शुभम माहेश्वरी, एवं डा. शीतल सिंह हैं। इन चार लोगों की नियुक्तियां आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुई है। इन चारों को जल्द ही अलग अलग जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।
जनपद में आयुर्वेद चिकित्सकों की संख्या करीब 10 हैं जबकि पद 28 हैं। जिले में आयुर्वेद के 26 केन्द्र हैं, जिला मुख्यालय सहित कुल दस चिकित्सक हैं। ऐसी स्थिति में एक चिकित्सक दो और तीन केन्द्रों का कार्यभार देख रहा है। नई नियुक्तियां अब हुयी हैं तो कुछ चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। जिले के चार लोगों को चिकित्साधिकारी पद के लिए चयन हुआ है। अब देखते हैं यहां पर कितनों की तैनाती होती है। चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की कमी के बारे में शासन को समय समय पर अवगत कराया जाता है-डा. राघवेन्द्र मोहन- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी।
ये भी पढ़ें- बदायूं: भंडारण के बाद वापस नहीं किए आलू, कोल्ड स्टोर के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज