Kanpur: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के उद्देश्य को घर-घर जाकर बताएगी कांग्रेस; जारी की 'दस साल अन्यायकाल' पत्रिका...

Kanpur: राहुल गांधी की न्याय यात्रा के उद्देश्य को घर-घर जाकर बताएगी कांग्रेस; जारी की 'दस साल अन्यायकाल' पत्रिका...

कानपुर, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से यहां दस साल अन्याय काल (2014-2024) नामक पत्रिका जारी की गयी। पत्रिका में मोदी सरकार की नाकामियों का जिक्र है। शहर कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21 फरवरी को कानपुर आगमन से पूर्व यात्रा के उद्देश्य व महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘10 साल अन्याय काल‘‘ 2014-2024 पत्रिका जारी की है। 

शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने प्रेसवार्ता में कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, भयंकर आर्थिक कुप्रबंध, किसानो का संकट, श्रमिको को उनके हाल पर छोड़ा जाना, लोकतंत्र की जगह गोदी राज, अनुसूचित एवं जनजाति और पिछड़ो के खिलाफ हो रहे अत्याचार, महिलाओं के साथ अन्याय, सामाजिक सद्भाव का बिखराव, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ खिलवाड़ जैसे मुद्दो को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नगर आगमन से पहले ‘‘10 साल अन्याय काल‘‘ पत्रिका को वार्ड स्तर पर घर-घर पहुंचाकर यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व को बताया जायेगा। न्याय का हक मिलने तक के नारे को बुलन्द कर संघर्ष जारी रहेगा।

नौशाद ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मे शामिल होने के लिए जहां शहर के समान विचारधार वाले दलो को आमंत्रित किया जायेगा वहीं, सामाजिक संगठनो, साहित्यकारो, कहानीकारो, रंगकर्मियो, लेखको, समाजसेवियों व श्रम संगठनो के लोगो के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिवारीजनो को भी जोड़ने के लिए उन्हे आमंत्रित किया जायेगा। पत्रकारवार्ता मे सर्वश्री मदन मोहन शुक्ल, पवन गुप्ता, नरेश चन्द्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्र, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, सिराज कुरैशी, दिनेश बाजपेई, राधेश्याम कश्यप, चन्द्रमणि मिश्र, रकी सोनकर, शकील मंसूरी, आतिफ रहमान, अमिताभ दत्त मिश्र व रवि बाजपेई आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: रावतपुर थाना बना दंगा नियंत्रण का मुख्य केंद्र; जुमे पर शहर की ड्रोन और सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी...

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया