बरेली: जिले भर में मनाई गई गांधी जयंती

बरेली: जिले भर में मनाई गई गांधी जयंती

बरेली, अमृत विचार। एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और पुलिस लाइन समेत सभी थानों व दफ्तर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान एडीजी अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति …

बरेली, अमृत विचार। एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और पुलिस लाइन समेत सभी थानों व दफ्तर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान एडीजी अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रिय रामधुन रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर सभी सीओ व दफ्तर का स्टॉफ मौजूद रहा।

महात्मा गांधी की जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजा राम
भाजपा के सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगावार ने गांधी जयंती के अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर वितरित की। उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांग जनों को नौ ट्राई साइकिल, 12 व्हीलचेयर, 40 कान की मशीन, 10 वैशाखी, एक छड़ी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि हम सबको बापू के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए और लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलकर एक मिसाल कायम करनी चाहिए। इस दौरान नगर विधायक डा. अरुण कुमार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, डा. केएम अरोड़ा, मनीष अग्रवाल, गुलशन आनंद ,अरुण कश्यप, प्रभु दयाल लोधी, अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी, अमरीश कठेरिया, अजय प्रताप सिंह, राज अग्रवाल, डा. तृप्ति गुप्ता, राजीव गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, शीतल गुलाटी, सुधांशु सक्सेना, गौरव गुप्ता, पुणे मिश्रा, प्रवेश वर्मा, रितेश पाठक, रूपेंद्र पटेल, विशाल गुप्ता, हरवंश सेठी आदि मौजूद रहे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और शहर विधायक ने फरशी टोला में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को माला पहनाकर नमन किया। मेयर डा. उमेश गौतम ने नगर निगम परिसर में झंडारोहण, गांधी उद्यान में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, पूर्व सभापति अतुल कपूर, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा, संजय चौहान के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। यहां पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, एलाइन किड्स, नगर निगम द्वारा आयोजित गांधी जीवन यात्रा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीआईजी ने चरखे से सूत कातकर मनाई गांधी जयंती
गांधी जयंती पर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय गांधी आश्रम पहुंचकर चरखे से सूत काता। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीआईजी हर साल गांधी जयंती को इसी अंदाज में मनाते आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर डीआईजी कुमार टाकिज के पास स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। इस मौके पर वह अपना चरखा भी अपने साथ ले गए और उससे वहां पर 20 मिनट तक सूत काता। इसी बीच उन्होंने बताया कि देश की आजादी के लिए बापू ने विदेशी सामानों का बहिष्कार किया था। तब से लेकर आज तक खादी का उपयोग हो रहा है। तब देश में खादी के कपड़े की पूर्ति के लिये घर-घर में चरखे होते थे और इन चरखों से सूत कातकर कपड़े तैयार किये जाते थे। डीआईजी ने बताया कि गांधी ने कहा था कि खादी वस्त्र नहीं विचार है और आज भी हम उनके विचारों पर चल रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि खादी के कपड़े पहनना चाहिए। इस अवसर पर गांधी अश्राम के सचिव अनिल कुमार तिवारी, सच्चिदानन्द सिंह, दशरथ प्रसाद, कृपा शंकर मिश्रा, संजय कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

मंडलायुक्त व डीएम ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने शुक्रवार को उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी स्वयं में एक दर्शन हैं। उनके कथनों को मन में उतार लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद करना है तो बतौर सरकारी सेवक यह देखना चाहिए कि जो कार्य किया जा रहा है, उससे समाज के गरीब आदमी को मदद मिल रही या नहीं। मंडलायुक्त ने शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद भी उनके सादगी भरे जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।