लखनऊ: शिवपाल यादव के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

लखनऊ: शिवपाल यादव के कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सोमवार को कृषि कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में सुबह पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा कूच करने लगे। इस दौरान पुलिस से उनकी भिड़ंत भी हुई। वहीं, प्रसपा कार्यकर्ताओं को कार्यालय के बाहर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक …

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सोमवार को कृषि कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में सुबह पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा कूच करने लगे। इस दौरान पुलिस से उनकी भिड़ंत भी हुई। वहीं, प्रसपा कार्यकर्ताओं को कार्यालय के बाहर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। रोके जाने से आक्रोशित हुए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट के अफसरों ने बॉर्डर सील कर दिए थे। विधानसभा, मुख्यमंत्री और राजभवन के बाहर भारी पुलिस बल सुबह से ही तैनात है। चार कंपनी पीएसी समेत अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शहर के करीब 14 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।