Etawah News: टब में गर्म पानी में दो वर्षीय गिरा बच्चा, इलाज के दौरान मौत
इटावा में टब में रखे गर्म पानी में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत।

इटावा के सैफई थानाक्षेत्र के गांव कुम्हावर में एक टब में रखे गर्म पानी में गिरने से दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। करीब 24 घंटे के उपचार के बाद रविवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया।
इटावा, अमृत विचार। सैफई थानाक्षेत्र के गांव कुम्हावर में एक टब में रखे गर्म पानी में गिरने से दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। करीब 24 घंटे के उपचार के बाद रविवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपने साथ ले गए।
बताया गया गांव कुम्हावर निवासी राहुल कुमार की पत्नी खुशबू ने शनिवार सुबह सात बजे छत पर रखे टब में गर्म पानी रखा था। इस बीच वह किसी काम से नीचे चली गई और वहां पर उसी का दो वर्षीय बच्ची निष्कर्ष अचानक से उस पर गिर गया। जिसकी बजह से झुलस गया था।
परिवारीजनों ने उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां पर उसे वर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जिसकी रविवार सुबह बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Hamirpur News: मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ की गई जान… जंगल में काट रहा था लकड़ी