मुरादाबाद : पर्वतारोही विपिन सैनी की 2024 में खारदुंगला लेह फतह करने की तैयारी, साइकिल से तय करेंगे सफर

मुरादाबाद : पर्वतारोही विपिन सैनी की 2024 में खारदुंगला लेह फतह करने की तैयारी, साइकिल से तय करेंगे सफर

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर निवासी पर्वतारोही विपिन सैनी 2024 में  खार दुंगला लेह फतह करने की तैयारी में जुट गए हैं। वह यह सफर साइकिल से तय करेंगे। वह अभी तक दर्जनों पर्वत को फतह कर चुके हैं। विपिन सैनी ने अमृत विचार से बात करते हुए बताया कि उनकी पर्वतारोहण की शुरुआत 2010 स्काउटिंग से हुई। वह एक अच्छे स्काउट रहे हैं। 2010 में अंतर राष्ट्रीय स्काउट शिविर पंचमारी मध्य प्रदेश में 10 देशों के साथ एडवेंचर्स का हिस्सा रहे। जहां पर पहाड़ पर चढ़ना सिखाया जा रहा था।  वहा से ही उनके सपने में जान पड़ गई।  

विपिन सैनी ने अपने ही शहर के पर्वतारोही रवि कुमार से बात की कि कैसे यह कोर्स होता है और कहां होता हैं। तब उन्हें रवि ने गाइड किया। 2011 में उन्होंने जवाहर इंस्ट्यूट ऑफ माउंट्रेनिंग पहलगाम जम्मू और कश्मीर से बेसिक माउंट्रेंग कोर्स किया। जिसमें वह एक महीने के लिए सेना के स्कूल में रहे। उसके बाद  2016 में एडवांस माउंट्रेनिंग कोर्स एक महीने का किया। 

2016 में ही माउंट स्टॉक कांगड़ी लेह लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी स्टॉक कांगड़ी की और गोलाब कांगड़ी भी 2016 में फतह  की।  2017 में बच्चों को माउंट्रेनिंग सिखानी सुरु कर दी। 2018 में उन्हें पर्वतारोहण में मास्टर डिग्री करने का मोका मिला। जो की सेना के स्कूल जवाहर इंट्यूट ऑफ माउंट्रेनिंग पहलगाम में एक महीने का हुआ। 2018 में ही इंडियन माउंट्रेनिंग फाऊंडेशन दिल्ली से स्पॉन्सर मिला। जिसमें उन्हें तुल्यौंग पीक हिमाचल प्रदेश जाने का मोका मिला। उस चोटी को उन्होंने एक महीने के कोर्स के साथ किया।  2019 में अफ्रिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फतह किया।  2019 में ही माउंट मचोई  जम्मू काश्मीर को फतह किया। 

2020 में हिमाचल प्रदेष की माउंट हटू पीक फतह की।  2021 में हिमाचल प्रदेष की माउंट पतलसू पीक फतह की।  2021 में उत्तराखंड की माउंट केदारकांठ फतह की। 2022 में हिमाचल प्रदेष की माउंट फ्रेंडशिप पीक फतह की। 2023 अपनी शुरूआत चंगला पास लेह लद्दाख की चोटी से की है। 26 जनवरी 2023 को कड़ी पास फतह किया। अब 2024 की शुरुआत खारदुंगला पास लेह से साइकलिंग करते हुए जाएंगे और देश का तिंरगा लहराएंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मोबाइल की लत से बढ़ी टेक्स्ट नेक सिंड्रोम की समस्या, ऐसे करें बचाव

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे