गया : मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद

गया : मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद

गया। बिहार में गया जिले में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को यहां बताया कि गत दिनों औरंगाबाद में हथियार तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। तस्करों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए थे। इसी क्रम में औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तार तस्करों के द्वारा बताया गया था कि उनके द्वारा गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में भी हथियार निर्माण का धंधा किया जाता है।

ये भी पढ़ें - पंजाब, अरुणाचल और असम में सड़कों के लिए 2700 करोड़ की मंजूरी : नितिन गडकरी

जिसके बाद गया पुलिस की विशेष टीम ने टिकारी थाना अंतर्गत मलैया गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। श्री भारती ने बताया कि इस दौरान मौके से कई अर्धनिर्मित हथियारों की बरामदगी हुई है।

वहीं, काफी संख्या में हथियार बनाने वाले उपकरणों की भी बरामदगी हुई है। उन्होंने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को पहले ही औरंगाबाद में गिरफ्तार किया गया था, जिसका नाम संजय विश्वकर्मा है। वह टिकारी के मलैया गांव का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए क्यों नहीं चर्चा कर सकते उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री?