रामपुर : बिलासपुर में किशोर की कुकर्म के बाद हत्या, तीन दिन से गायब था बालक

रामपुर : बिलासपुर में किशोर की कुकर्म के बाद हत्या, तीन दिन से गायब था बालक

रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर थाना क्षेत्र में कुकर्म के बाद किशोर की हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बिहार की रहने वाली एक महिला अपने बेटे के साथ बिलासपुर के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी में आई थी। चार दिन से उसका बेटा गायब था। पीड़ित ने रात को बिलासपुर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शक होने पर पड़ोस के रहने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया।

सख्ती से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया, आठ वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया था। जहां उसके साथ कुकर्म किया। शोर मचाने पर उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने किशोर के शव को आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें : रामपुर : घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से छेड़खानी, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज