भाजपा जातिवादी पार्टी, 2024 के चुनाव में गठबंंधन के साथ मिलकर हवा में उड़ा देंगे: अखिलेश यादव

भाजपा जातिवादी पार्टी, 2024 के चुनाव में गठबंंधन के साथ मिलकर हवा में उड़ा देंगे: अखिलेश यादव

रसूलाबाद, कानपुर देहात। गुरुवार को कानपुर देहात भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा जातिवादी पार्टी है। इसी को हवा देकर ही उसने 2022 का चुनाव जीता है। इस पार्टी की सरकार में गरीबों की कुछ सुनी नहीं जाती है। जातीय जनगणना के पक्ष में उनकी पार्टी है।

इसके आधार पर जो पिछड़े वर्ग और अन्य वर्ग के लोग हैं। उन्हें सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। आगामी 2024 के चुनाव उनकी पार्टी गठबंधन के आधार पर लड़ेगी। जिसमें बीजेपी को हवा में उड़ाकर पूरे प्रदेश में सफाया कर दिया जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले दस सालों में जनता को क्या मिला है। यह किसी से छुपा नहीं है। गरीब और गरीब हुए हैं। प्रदेश में घोसी के उपचुनाव में सुधाकर 50 हजार मतों से विजयी हुए हैं।

इससे स्पष्ट है कि बीजेपी का चुनावी ग्राफ गिर रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी है। तहसील और थाना स्तर पर जिस भ्रष्टाचार की बात वह कहते थे। वह अब और अधिक बढ़ गया है। बिजली की निरंतर बढ़ती दरों से आम आदमी परेशान है। प्रदेश की सीएचसी में उन्होंने जो सुविधाएं दी थी। वह बंद पड़ी हुई है। रसूलाबाद सीएचसी की मेटरनिटी विंग में प्रसवकालीन महिलाओं के लिए उन्होंने जो लिफ्ट लगवाई थी। वह भी बंद है।

जनता की सुविधा के लिए पुलिस बुलाने के 100 नंबर डायल का केवल नंबर बदल दिया गया है। उसे 112 कर दिया गया है। लेकिन सुविधाएं बढ़ाई नहीं गई है, जो सपा सरकार में थी वही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इतना समय हो जाने के बावजूद भी अभी तक सरकार की ओर से धान खरीद केंद्र नहीं खोले गए हैं। जिससे किसान परेशान हैं।

नोटबंदी से जनता को क्या मिला। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बबलू यादव, उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, नीलम कठेरिया  आदि लोग मौजूद रहे। बाद में पूर्व सीएम हाजी फैजान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करने के बाद सपा नेता हाजी वाजिद अली शाह के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्पार्पण किया। सपा प्रमुख ने गंधर्व सिंह इंटर कालेज नैला कटरा में स्व. गंधर्व सिंह व स्व. सीता देवी की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: डीएम ने रामलीला स्थलों से निकलने वाली झांकियों के मार्गों का किया निरीक्षण

ताजा समाचार

Ramadan: 50 साल पुरानी परंपरा को अब भी निभा रहा कौड़िया गांव यह हिंदू परिवार, सुबह उठकर रोजेदारों के लिया करता है यह काम
दिल्ली से गंगापुल पहुंचे चीफ इंजीनियर, निरीक्षण कर बोले- रेलवे गंगापुल पर बिछाए जाएंगे नए स्लीपर; 10 दिन तक प्रतिदिन रहेगा नौ घंटे का ब्लॉक
नींद न आने की समस्या का ये है रामबाण इलाज, दूर करेगा अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और तनाव 
कानपुर में युवक के खंभे में चिपकने की झूठी सूचना देकर लाइट कटवाई, फिर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां; जानिए पूरा मामला...
कासगंज: नीरज शर्मा ने संभाली जिलाध्यक्ष की कमान, बीजेपी कार्यालय में कराया हवन यज्ञ
कानपुर में निलंबित सिपाही ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान; आर्थिक तंगी के चलते मानसिक रूप से था बीमार