बागेश्वर: कांग्रेस उत्साहित तो भाजपा के माथे में चिंता की लकीरें

बागेश्वर: कांग्रेस उत्साहित तो भाजपा के माथे में चिंता की लकीरें

बागेश्वर, अमृत विचार। उपचुनाव संपन्न होते ही अब नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस के रणनीतिकारों ने योजना पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। उपचुनाव में नगर में हार का सामना करने वाली भाजपा के माथे में नपा चुनाव को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं तो कांग्रेस इससे उत्साहित है। बताया जा रहा है कि पालिका की सीट आरक्षित होगी या सामान्य इस पर सबकी नजर है। इसके लिए आंकड़े भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं तथा नगर पालिकाध्यक्ष पद पर काबिज होने के सपने देख रहे हैं।
  
नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल दो दिसंबर को समाप्त हो रहा है। यदि चुनाव समय पर हुए तो नवंबर प्रथम सप्ताह में इसकी घोशणा हो सकती है। जिसको देखते हुए राजनीतिक दलों के रणनीतिकार इसकी तैयारी में जुट गए हैं। गत सप्ताह हुए उपचुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो नगर में भाजपा कांग्रेस से काफी पीछे रही है। इस उपचुनाव में भाजपा ने ग्रामीण व गरूड़ मंडल से ही जीत दर्ज की है। नगर में भाजपा के प्रत्याषी को कांग्रेस के प्रत्याषी ने 1487 मतों से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याषी पार्वती दास भी अपने बूथ से पीछे रही। मतदाताओं के उपचुनाव में इस रूख से भाजपा नेताओं के लिए परेषानी हो गई है तथा इसकी सिकन उनके माथों पर नजर आ रही है। 

भाजपा के नेता मान रहे हैं यदि गरूड़ व ग्रामीण मंडल के मतदाताओं ने साथ नहीं दिया होता तो उनके लिए विधानसभा सीट मुष्किल हो सकती थी। इसके लिए कारण भी ढूंढे जा रहे हैं। नगर के मतदाताओं के इस फैसले ने पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के अंदर बैचेनी बढ़ा दी है जबकि कांग्रेस इससे काफी उत्साहित है तथा वह जीत का अंतर बनाने के लिए योजना बना रही है। कांग्रेस का मानना है कि नगर में कांग्रेस का अधिक मत प्राप्त करना भाजपा का गिरता जनाधार व कांग्रेस के प्रति लोगों का विष्वास दिखाता है। ऐसे में यदि कांग्रेस जरा भी योजना से काम करे तो उसे नगर पालिकाध्यक्ष पद पर सफलता मिल सकती है।

अब तक ये नाम आ रहे सामने
बागेश्वर। हालांकि निकाय चुनावों में कोई घोशणा नहीं हुई है परंतु दो माह का समय रहने से राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब तक भाजपा में जिन उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें सामान्य सीट होने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुबोध साह, वर्तमान नपा अध्यक्ष सुरेष खेतवाल व आरएसएस के कार्यकर्ता मनमोहन भाकुनी के नामों की चर्चा है। जबकि महिला सीट होने पर भाजपा नेत्री भगवती धपोल, रेखा गोस्वामी, जीवंती कांडपाल समेत हाल में कांग्रेस से भाजपा में षामिल होने वाली रेखा खेतवाल व सुनीता टम्टा के नामों की चर्चा है। आरक्षित होने पर भाजपा से रंजीत दास प्रत्याषी हो सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस की बात की जाय तो सामान्य सीट होने पर सुनील भंडारी, विनोद पाठक के नामों की चर्चा है। महिला सीट होने पर गीता रावल प्रबल दावेदार बताई जा रही हैं।