अयोध्या: बदायूं निवासी महिला की गला काट हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या: बदायूं निवासी महिला की गला काट हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या, अमृत विचार। महराजगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व बदायूं निवासी महिला की गला काट हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी से मुठभेड़ का दावा किया है। मुठभेड़ में पुलिस ने नन्हे सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी कालुपुर बड़खेड़ा थाना बिसौली जनपद बदांयू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ में नन्हें को दाहिने पैर के नीचे घुटने में गोली लगी है, जबकि थाने के सिपाही के दाहिने बाजू को छूते हुए निकल गई। दोनों को शुक्रवार सुबह उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गौरतलब है कि मंगलवार को एक महिला का गला कटा शव महराजगंज थाने के काजीपुर माझा विस्वल गांव के पास गन्ने के खेत में मिला था। मृतका की शिनाख्त उसके पास मिले कागजात से राधा निवासी ग्राम पररौली थाना बिल्सी जिला बदायूं के रूप में हुई थी। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर बुधवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। 

मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोपहर बाद देवगढ़ नहर के पास से सुनाती पत्नी तालुकदार निवासी रामपुर पुवारी मदरहिया थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया था,जिसके बाद मुख्य आरोपी नन्हें का नाम प्रकाश में आया। थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा का कहना है कि मुठभेड़ में नन्हें गिरफ्तार हुआ है। उसके साथ घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रकम लेकर बीबी उपलब्ध कराने का है मामला
वारदात के पीछे का कारण काफी चौकाऊ है, पूरा मामला रकम लेकर जरूरतमंद को विवाह के लिए युवती उपलब्ध कराने से जुड़ा है। घटना बिचौलियों के बीच रकम के लेन देन को लेकर हुए विवाद के चलते अंजाम दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतका बदायूं जिले की ग्राम परसौली थाना बिल्सी निवासी राधा व कालूपुर बड़खेड़ा थाना क्षेत्र बिसौली निवासी नन्हे सिंह रकम लेकर शादी करवाते थे।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के मदरहिया की युवती की शादी बदायूं में नन्हे और मृतका राधा ने करवाई थी। मृतक राधा और नन्हे के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बदायूं से नन्हें के साथ राधा और एक युवक रैक्से निकले थे, राधा की लाश तो मिल गई,लेकिन अभी पुलिस को रैक्से के शव की तलाश है। जिसकी भी हत्या की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-Ghosi Bypolls Result Live: घोसी उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू, सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर