Etawah News: रील्स बनाने में दो परिवारों ने खोए अपने लाल, सेंगुर नदी में डूबे किशोर, एक का मिला शव, दूसरा लापता
इटावा में रील बनाते समय सेंगुर नदी में दो किशोर डूबे।
.jpg)
इटावा में रील बनाते समय सेंगुर नदी में दो किशोर डूब गए। चार घंटे बाद एक का शव मिला। वहीं, दूसरे की तलाश जारी है।
इटावा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम महातुआ में सेंगुर नदी में नहाने के दौरान रील बनाते समय दो किशोर डूब गए। एक का शव करीब चार घंटे बाद घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे युवक की तलाश में गोताखोर और ग्रामीण जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इकदिल की फोर्स और गोताखोर लगातार युवक को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।
पूरा मामला इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर गांव का है, जहां रविवार सुबह ननिहाल में नानी के मृत्यु भोज संस्कार में शामिल होने आए दो बच्चे 16 वर्षीय रेहान पुत्र वकील खां और 13 वर्षीय चाँद मोहम्मद पुत्र रियाज खान दिल्ली सेंगुर नदी में नहाने गए थे वहीं पर इंस्ट्राग्राम की रील बनाने के चक्कर में दोनों गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। चार घंटे की मशक्कत के बाद एक युवक रेहान का शव मिल गया। बताया जा रहा है कि मृतक रेहान यूटूबर है। वहीं दूसरे बच्चे की तलाश में गोताखोरों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे हुए हैं। एसपी सिटी कपिल देव सीओ सिटी अमित कुमार सिंह सहित थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रही।