फिरोजाबाद में दो पक्षों में विवाद...बीच बचाव करने गए युवक को लगी गोली; SP सिटी बोले- खंगाले जा रहे CCTV

फिरोजाबाद में दो पक्षों में विवाद...बीच बचाव करने गए युवक को लगी गोली; SP सिटी बोले- खंगाले जा रहे CCTV

फिरोजाबाद, अमृत विचार। फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र थानाक्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में दो पक्षों में किसी बात कोक लेकर विवाद हो गया। विवाद को शांत कराने के लिए चूड़ी विक्रेता मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसको गोली लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर आगरा के लिए रेफर किया गया।  

शुक्रवार रात मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत कराने का सोनू ने प्रयास किया। इस दौरान किसी ने गोली चलाई। गोलू के सीने में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, सीओ व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया है कि सोनू को गोली लगी है। परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में दंपति ने महिला से की धोखाधड़ी, नोटिस आने पर पीड़ित के उड़े होश...फर्जीवाड़ा का पता चलने पर किया ये