संतकबीरनगर: सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कहीं कटे केक तो कहीं हुआ रक्तदान

रक्तदान शिविर का आयोजन व गरीबों की मदद कर पूर्व MLC संतोष उर्फ सन्नी यादव ने मनाया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन

संतकबीरनगर: सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कहीं कटे केक तो कहीं हुआ रक्तदान

संतकबीरनगर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में केक काटकर और सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा मंगल गीत गाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि देश में सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के हाथ मे देश की बागडोर बेहद जरूरी है।  उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा प्रत्याशियों की विजय हो गई तो सपा मुखिया का प्रधानमंत्री बनना तय है।

उन्होंने पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने लखनऊ में मेट्रो रेल चलाया, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डायल 100 सेवा शुरू किया, गांव को शहर से जोड़ने के लिए समाजवादी बस सेवा चलाया, गरीबों को आवास, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, किसानों का कर्ज माफ कर समाज के सभी वर्गों की खुशहाली के लिए कार्य किया।

raktdan

मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने कहा कि सपा मुखिया ने अपने साहसिक और विकासोन्मुखी कार्यों से खुद को साबित किया है। देश में मोदी और प्रदेश में योगी की तानाशाह सरकार का अंत अखिलेश यादव से ही सम्भव है। देश में अखिलेश यादव जैसी दूर दृष्टि वाला नेता कोई और नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि 2024 का चुनाव देश में बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगा। हमें अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है।

निकाय चुनावों ने साबित कर दिया है कि 2024 का परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आने वाला है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में समाजवादी गमछे का वितरण किया। संचालन नित्यानंद यादव ने किया। इस मौके पर सपा मुखिया की तस्वीर लगी केक काटकर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खिलाया गया। कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामबृक्ष यादव, गौहर अली खान, राम दरश यादव, रमेश यादव, सैयद फिरोज अशरफ आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

वरिष्ठ नेता संतोष यादव सनी के नेतृत्व में हुआ रक्तदान

सपा मुखिया के जन्मदिन अवसर पर बस्ती मण्डल के पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी के नेतृत्व में खलीलाबाद के परम्परा लान में भब्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सर्व प्रथम केक काटकर सभी ने सपा मुखिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित किया और बाद में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर आयोजन को यादगार बना दिया। लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पारिषद सदस्य संतोष यादव सनी ने कहा कि अखिलेश यादव के भीतर प्रदेश ही नहीं देश का नेतृत्व करने की क्षमता है।

देश के किसान, नौजवान, ब्यापारी, छात्र और महिलाओं में बेहद निराशा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। सरेआम हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेखौफ और अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। इन स्थितियों से देश और प्रदेश को मुक्त कराना है तो केंद्र में सपा नेतृत्व की सरकार बेहद जरूरी है। इस मौके पर सुभाष यादव, रामबृक्ष यादव, अलगू प्रसाद चौहान, चंद्र भूषण पाण्डेय, कोमल यादव, अहमद खान, शिव शरण यादव, सुरेंद्र यादव, अजीत सिंह यादव, मोनू पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिया पाठक, रमेश निषाद समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल