लखनऊ: भाजपा युवा मोर्चा करेगी Y20 चौपाल का आयोजन, नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का होगा काम

लखनऊ: भाजपा युवा मोर्चा करेगी Y20 चौपाल का आयोजन, नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का होगा काम

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में Y20 चौपाल का आयोजन कर रही है। Y20 चौपाल प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा Y20 के माध्यम से नौजवानों को जोड़ने का काम कर रही है। वहीं Y20 चौपाल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे नौजवानों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। Y20 चौपाल का आयोजन प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर चौपाल लगाकर 200 से ज्यादा नौजवानों को जोड़कर किया जायेगा। वहीं आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाब लोग जैसे डॉक्टर, वकील, किसान, शिक्षक आदि को मुख्य अतिथि के रूप में रखा जाएगा। 

भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अभियान में लखनऊ महानगर प्रवासी के रूप में सौरभ भूषण शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया और महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी को इस कार्यक्रम का संयोजक घोषित किया है।

प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा अवध क्षेत्र के कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार जी-20 समूह बैठक की अध्यक्षता का दायित्व भारत को सौंपा गया। प्रधानमंत्री ने जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए जो संदेश दिया है, उसके प्रति जागरूकता के लिए Y20 का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी भी मौजूद रहे। सौरभ भूषण शर्मा ने आगे बताया कि Y20 कार्यक्रम में भविष्य के कार्य, नवाचार, और 21वीं सदी में कौशल, युद्ध से शांति की ओर, जलवायु परिवर्तन,  लोकतंत्र और शासन में युवा, स्वास्थ्य कल्याण और खेल युवाओं के लिए एजेंडा जैसे मुख्य विषयों पर नौजवानों से वार्ता की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली: पीएम आवास में हेराफेरी की जांच करने पहुंचे पीडी, दर्ज किया बयान