Video : अनुराग ठाकुर बोले- ममता जी, थोड़ी ममता तो हिंदुओं के साथ भी दिखा लीजिए

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, आज का कार्यक्रम खास इसलिए है क्योंकि ये विश्व का एक रिकॉर्ड है। आज 22 देशों में और 50 शहरों में ये कार्यक्रम हो रहा है। मैं आयोजकों को बधाई देता हूं। ये देश के लिए बहुत अच्छी मिसाल है। शांति का संदेश अच्छी बात है। आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, दिल्ली आपको यह बात हमेशा याद रखनी है कि- फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़। यह आधा घंटा आपको जीवन भर स्वस्थ्य रखेगा।
The trend has changed.... Now, you are handed over the phones to click selfie pictures for them.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 2, 2023
OBLIGATION IS SURELY A VIRTUE pic.twitter.com/kUnUbbdPXU
बंगाल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले, कानून व्यवस्था कैसे चरमराती है इसकी सबसे बड़ी रोल मॉडल ममता बनर्जी हैं। एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया कैसे जाता है वह ममता बनर्जी के बोलों से नज़र आता है। ममता जी, थोड़ी तो ममता दिखाइए। रामनवमी के समय जैसे बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में हिंसा हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता दीदी सो रही है, एक वर्ग को संरक्षण दे रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक CM के नाक तले हिंदूओं पर हमला होता है और वे मूकदर्शक बनी रहती हैं।
अनुराग ठाकुर बोले, ममता बनर्जी की नाक के नीचे रामभक्तों पर बमबाजी, हत्या, पथराव, आगजनी की घटना बंगाल में क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है। एक मुख्यमंत्री का हिंदू विरोधी होना, रामनवमी के खिलाफ एक पक्ष के साथ खड़ा होना अत्यंत निंदनीय है। ममता जी, थोड़ी ममता तो हिंदुओं के साथ भी दिखा लीजिए।
ममता बनर्जी की नाक के नीचे रामभक्तों पर बमबाज़ी, हत्या, पथराव, आगजनी की घटना बंगाल में क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान है।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 2, 2023
एक मुख्यमंत्री का हिंदू विरोधी होना, रामनवमी के खिलाफ एक पक्ष के साथ खड़ा होना अत्यंत निंदनीय है।
ममता जी, थोड़ी ममता तो हिन्दूओं के साथ भी दिखा लीजिए। pic.twitter.com/bbveoXhQIU
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल गांधी ने सावरकर का जो अपमान किया उसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी 10 जन्म लेंगे तब भी सावरकर नहीं हो सकते.. सावरकर जी ने आजादी के लिए पूरा जीवन खपा दिया और राहुल गांधी ने अंग्रेजो की मदद लेकर भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ मुहीम खड़ी करने में पूरा समय बिताया।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, जो लोग वीर सावरकर की गौरव यात्रा कर रहे हैं क्या उनको सावरकर के बारे में पता है कि वह क्या हैं? सावरकर और RSS की वीचारधारा का कोई मेल नहीं था। RSS सावरकर का हिंदुत्वाद नहीं मानता था। सावरकर दाड़ी बढ़ाने वालों के खिलाफ थे। क्या एकनाथ शिंदे दाड़ी काटकर घूमेंगे?
पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, अभी हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हैं। लोगों के अंदर गुस्सा है, वे डरे हुए हैं। पीड़ित परिवारों से बात हुई है और वे चाहते हैं कि मैं घटनास्थल पर जाऊं लेकिन पुलिस नहीं जाने दे रही। मैंने पुलिस से यह भी कहा कि मुझे अकेले जाने दें, या पुलिस की गाड़ी में मुझे ले चलें लेकिन पुलिस मुझे वहां नहीं जाने दे रही। केंद्र सरकार और राज्य सरकार को यहां सीएपीएफ की तैनाती के बारे में बात करनी चाहिए। घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
सुकांता मजूमदार ने कहा, रामनवमी के दौरान हिंसा, TMC की एक राजनीतिक साजिश है। यह पूर्व नियोजित था। जुलूस के दौरान तब तक कुछ नहीं हुआ जब तक पुलिस नहीं आई, pm बस्ती के पास एक माइक चल रहा था पुलिस ने उसे डिस्कनेक्ट किया और वहां से चली गई। लोगों को लगता है यह एक सिग्नल था क्योंकि इसके बाद ही रामनवमी जुलूस पर हमला शुरू हो गया।
रामनवमी के जुलूस में जो लोग भी शामिल थे उनसे पुलिस एक ही सवाल पूछ रही थी कि क्यों आए हो? अब क्या पुलिस और ममता बनर्जी यह तय करेंगे कि लोग रामनवमी के जुलूस में शामिल हों या न हों, जय श्री राम बोलें या न बोलें।
ये भी पढ़ें : बिहार : अमित शाह की आज नवादा के हिसुआ में जनसभा, अर्द्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां रवाना, गृह मंत्री ने राज्यपाल से की बात