अयोध्या : नई पीढ़ी को बताई जाए नेताजी के बलिदान की गाथा

कारसेवकपुरम के श्री राम वेद विद्यालय में जन्मोत्सव सप्ताह शुरू 

अयोध्या : नई पीढ़ी को बताई जाए नेताजी के बलिदान की गाथा

अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वावधान में कारसेवकपुरम स्थित श्री राम वेद विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव सप्ताह की शुरुआत मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने नेताजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने जनपद में निर्माणाधीन चौराहों में से किसी एक का नामकरण नेताजी के नाम पर किए जाने की मांग की। साथ ही प्रतिमा स्थापित कराने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में शहीदों को सम्मान देने के लिए गुलामी के प्रतीकों को हटाने की जो शुरुआत की है, नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं अध्यक्ष शक्ति सिंह ने शिक्षण एवं सामाजिक संस्थाओं का आह्वान करते हुए कहा कि 23 जनवरी को अपने-अपने संस्थाओं के माध्यम से नेताजी की जीवनी एवं विचारों पर गोष्ठी आयोजित कर नई पीढ़ी को नेताजी के त्याग एवं बलिदान की गौरव गाथा से परिचित कराया जाए।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडे ने श्री राम वेद विद्यालय के बच्चों को वितरित की गई पठन पाठन सामग्री पर खुशी जाहिर की। विहिप के प्रचार प्रसार प्रमुख डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शिव दास, इंद्र देव मिश्र, संजय शुक्ल, अभय श्रीवास्तव, शरद शर्मा, केशव बिगुलर, पप्पू दलाल, नारद भट्टराई, ऋषभ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गौतम मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का लिया जायजा