मुरादाबाद : शिवराज पाटिल के बयान पर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने दी ये प्रतिक्रिया

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दावा किया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। अब शिवराज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दावा किया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। अब शिवराज पाटिल के बयान पर सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी है।
सपा सांसद ने कहा की अधर्म पर धर्म के लिए किए जाने वाले कार्य और जंग तो श्रीराम ने भी की थी। जिहाद को लोग मुस्लिमों से जोड़ कर देखते हैं जो गलत है। अगर कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव से जोड़ कर कुछ कहूंगा तो मीडिया उसे तोड़मरोड़ कर पेश करेगी।
डॉ. एसटी हसन ने आगे कहा कि सभी धर्मों में अधर्म के खिलाफ लड़ाई हुई है। इंसानियत के लिए लड़ाई हुई है और इंसाफ दिलाने के लिए। उन्होंने कहा, फिर इसे जिहाद क्यों समझा जाए।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : खनन माफिया दिलशाद का करीबी कोर्ट मुहर्रिर निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई