उन्नाव में मनाया गया दीपोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगाया घाट

उन्नाव में मनाया गया दीपोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगाया घाट

उन्नाव। उन्नाव में गुरुवार की रात को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर दीपोत्सव मनाया गया। इस जल दीपोत्सव में सवा लाख दीप जलाए गये। इस जल दीपावली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, गंगा इकोसिस्टम के प्रति जागरूक करना है। जल शक्ति मंत्री के आवाहन पर उन्नाव में नगर सहित …

उन्नाव। उन्नाव में गुरुवार की रात को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आह्वान पर दीपोत्सव मनाया गया। इस जल दीपोत्सव में सवा लाख दीप जलाए गये। इस जल दीपावली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण, गंगा इकोसिस्टम के प्रति जागरूक करना है। जल शक्ति मंत्री के आवाहन पर उन्नाव में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में जल दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले सवा लाख दीपकों से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके साथ ही गंगा में दीपदान किए गए। दीपदान पर गंगा की लहरें दीपक की रोशनी से टिमटिमा उठी। जिससे घाटों पर अलौकिक नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में सीडीओ दिव्यांशु पटेल और कई विधायकों ने भाग लिया। साथ ही मां गंगा की आरती की। मां चंद्रिका देवी घाट पर एक लाख और रौतापुरघाट पर 25 हजार दीये के साथ अन्य 34 गंगा आरती स्थल पर दीप जलाए गए।

दीपोत्सव पर जलाए गए सवा लाख दिए रोशन हुए घाट
जिले में सवा लाख दीया से जल दीपावली मनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी करा रहे थे। बीती रात जिले के बक्सर घाट और रौतापुर घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को लेकर घाटों पर तरह-तरह की रंगोली बनाई गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता और भगवन्त नगर विधायक आशुतोष शुक्ला पहुंचे। जहां बक्सर घाट में एक लाख और रौतापुर घाट में 25 हजार दीपक जलाए गए। दीपों से घाट जगमग हो गए। जिससे एक अलौकिक नजारा देखने को मिला। इस दौरान मां गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसके बाद सभी ने मां गंगा में दीपदान किए।

शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में गंगा इकोसिस्टम
सीडीओ ने बताया कि शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में गंगा इकोसिस्टम को जनपद उन्नाव में विकसित किया जाना है। नमामि गंगे समिति में शासन स्तर से घाट से हाट तक थीम को 2 महीने पहले स्वीकृत दे दी गई थी। जिस के क्रम में यह पहला गंगा हाट का उद्घाटन किया गया। जनपद में जल दीपावली कार्यक्रम सफल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। खास तौर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में गंगा हाट बनने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या को दीपोत्सव पर मिलेगी चार हजार करोड़ की 66 परियोजनाओं की सौगात