सितारगंज: सरकारी अनाज की कालाबाजारी की शिकायत पर छापेमारी

सितारगंज, अमृत विचार। सितारगंज क्षेत्र के सिसैया क्षेत्र के चक्की व्यवसाई द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। 3 दिन पूर्व उप जिलाधिकारी को सरकारी अनाज की खरीद फरोख्त एवं कालाबाजारी किए जाने की शिकायत मिली। जिस पर उन्होंने तत्काल अनाज रखे …
सितारगंज, अमृत विचार। सितारगंज क्षेत्र के सिसैया क्षेत्र के चक्की व्यवसाई द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की।
3 दिन पूर्व उप जिलाधिकारी को सरकारी अनाज की खरीद फरोख्त एवं कालाबाजारी किए जाने की शिकायत मिली। जिस पर उन्होंने तत्काल अनाज रखे गए गोदाम को सील कर दिया था। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी के नेतृत्व में तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र धामी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सील किए गए गोदाम को खुलवाकर विवेचना की।
पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र धामी के अनुसार विवेचना के दौरान अलग-अलग राज्यों के लगभग सौ बारदानों में अनाज पाया गया। जिसका बजन सरकारी मानक के इतर था। व्यवसासी से इस बाबत भंडारण का लाइसेंस मांगा गया। लेकिन वह नहीं दिखा पाया। जिसकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि करीब 200 कट्टे गेहूं, चावल आदि का भंडारण मिला है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जांच की गई। कुछ कट्टे सरकारी पाए गए। जांच के लिए आदेशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।