लखनऊ: PM Modi के जन्म दिवस सप्ताह के तहत व्यापारियों ने किया रक्तदान

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान- महादान की सोच के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से उत्तर …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ रक्तदान- महादान की सोच के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का आगाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं लोहिया ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वी के शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, लखनऊ उपाध्यक्ष डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे बढ़ कर आने संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं उनकी प्रशंसा कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा सराहना की।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल सदैव समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है, दूसरों की जिंदगी बचाने में सहायक होना वास्तव में भाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की।
रक्तदान करने वालों में संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, व्यापारी अमित सिंह, आरती सिंह, अर्जुन अग्नि, राजकुमार ,संजय सोनी ,सूर्या यादव ,पंकज यादव, मुन्ना यादव, रजनीश वर्मा, विजय पंडित, ललित गुप्ता, सूरज यादव, सुमित गुप्ता, मोहित, ओम प्रकाश शामिल थे।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी देश के पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। उनके जन्म दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें : व्यापारियों की उन्नति के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं : संजय गुप्ता