अयोध्या: PM मोदी के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में जल शक्ति मंत्री ने बांटे वस्त्र व मिष्ठान
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को यहां पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नयाघाट स्थित कुष्ठ आश्रम में दिव्यांगजनों को वस्त्र एवं मिष्ठान्न का वितरण किया। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा …
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को यहां पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नयाघाट स्थित कुष्ठ आश्रम में दिव्यांगजनों को वस्त्र एवं मिष्ठान्न का वितरण किया।
इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि PM मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि गांव – गरीब और हर वर्ग के लिए काम करने वाली केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
कहा कि आज देश से विलुप्त चीतों को भारत लाने का ऐतिहासिक कार्य कर प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प को प्रमाणित कर दिया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिए हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया है जिससे सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ किया है।
इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि आज तेजी के साथ अयोध्या का बदलता भव्य स्वरूप प्रधानमंत्री की परिकल्पना की देन है। दिन – रात अथक परिश्रम कर प्रधानमंत्री जी देश के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रकटीकरण कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री परमानन्द मिश्र समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-लखनऊ: इंडियन बैंक ने कुष्ठ आश्रम और एलडीए कॉलोनी में बांटे अन्न-वस्त्र, किया वृक्षारोपण