हल्द्वानी: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान पर आप ने जताई नाराजगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स की ओर से साबिर पाक दरगाह पिरान कलियर पर दिए गए बयान पर आप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इसके विरोध में उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष का पुतला फूंककर उन्हें पदमुक्त करने की मांग की। मंगलवार को आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स की ओर से साबिर पाक दरगाह पिरान कलियर पर दिए गए बयान पर आप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इसके विरोध में उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष का पुतला फूंककर उन्हें पदमुक्त करने की मांग की।
मंगलवार को आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि भाजपा नेता शादाब शम्स की ओर से दिया गया बयान बेतुका है। उन्हें अपने पद की गरिमा को देखते हुए बयान देना चाहिए।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शान बुरहान ने कहा कि अध्यक्ष शादाब शम्स भाजपा के दबाव में बयान दे रहे हैं। उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी ने कहा कि ऐसे बयान देकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने साबित किया है कि वह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।
- ऐसे बयानों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हर्ष सिरोही, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक पांडे, जिलाध्यक्ष माया दुबे आदि मौजूद रहीं।