अयोध्या: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, 2024 लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो दिवसीय लोकसभा प्रवास पर गोसाईगंज पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रामबली स्कूल में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में …
गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो दिवसीय लोकसभा प्रवास पर गोसाईगंज पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रामबली स्कूल में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया।
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में अंबेडकरनगर की गोसाईगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा के चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर बहुमत के साथ जीत हासिल की जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मोदी और योगी सरकार पर पूरा भरोसा है, यही कारण है कि भारत आज पूरी दुनिया में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है, आज भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाले देश में शामिल हो गया है। इससे पूर्व उन्होंने श्रृंगी ऋषि आश्रम में दर्शन-पूजन कर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, एमएलसी हरिओम पांडे, संजीव सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, धर्मराज निषाद, अवधेश पांडे बादल, सियाराम वर्मा, कमला शंकर पांडे, दान बहादुर सिंह, उमेश प्रताप सिंह, डा. विजयलक्ष्मी जायसवाल, शेखर जायसवाल, अशोक कसौधन सहित काफी लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –संभल: कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन, फर्श पर बैठाने व फीस की रसीद नहीं देने के लगाए आरोप