China : चीन के पश्चिमी किंघाई में अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 36 लापता

China : चीन के पश्चिमी किंघाई में अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत, 36 लापता

बीजिंग। चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई तथा 36 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तेज बारिश से भूस्खलन हुआ जिससे नदी का रास्ता बदल गया। https://twitter.com/DonnaWongHK/status/1558443886355197952 बता दें कि इस साल जून के …

बीजिंग। चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई तथा 36 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तेज बारिश से भूस्खलन हुआ जिससे नदी का रास्ता बदल गया।

https://twitter.com/DonnaWongHK/status/1558443886355197952

बता दें कि इस साल जून के महीने में भी चीन में भारी बारिश के कारण जियांग्शी के 55 प्रांतों में बाढ़ आने से हालात खराब हो गई थी। जियांग्शी के 55 प्रांत में बारिश-बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित हुए , जबकि 43,300 हेक्टेयर फसल बारिश की वजह से बर्बाद हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाढ़ के कारण करीब 7 करोड़ डॉलर का नुकसान सीधे तौर पर हुआ।

चीन में गर्मी से टूटा 60 साल का रिकॉर्ड

जहां एक तरफ चीन में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है, वहीं चीन के कुछ प्रांत भीषण गर्मी तथा लू की चपेट में है और प्रचंड गर्मी ने करीब 61 वर्ष का रिकॉर्ड ताेड़ा है। मौसम विज्ञानियों ने 1,680 मौसम स्टेशनों का डेटा एकत्र किया है, जिन्होंने 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ऊपर तापमान दर्ज किया और 1,426 स्टेशनों ने तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। कुल 262 स्टेशनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जो कि एक रिकॉर्ड भी है क्योंकि 2013 में केवल 187 स्टेशनों ने ऐसा तापमान दर्ज किया था। चीन के उत्तर-पश्चिमी हुबेई प्रांत के झुशान काउंटी के एक मौसम केंद्र ने तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। चोंगकिंग की दक्षिण-पूर्वी नगर पालिका ने 44.5 डिग्री सेल्सियस, उत्तरी हेबेई प्रांत के लिंगशॉ काउंटी में 44.2 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण-पश्चिम युन्नान प्रांत में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। एक जून से 15 अगस्त की अवधि में, उच्च तापमान वाले दिनों की राष्ट्रीय औसत संख्या 12 थी जो असामान्य रूप से गर्म मौसम के बिना वर्षों में इसी अवधि में दर्ज की गई तुलना में 5.1 दिन अधिक है। देश के कुछ क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी अगले सात से 10 दिनों तक रहने का अनुमान है।