बरेली: वन मंत्री ने 75 श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड का दिया सुरक्षा कवच

बरेली, अमृत विचार। हम लोग भाग्यशाली हैं कि आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। इसे उत्साह से और यादगार मनाया जाना चाहिए। ”हर घर तिरंगा” सरकार की टैगलाइन को चरितार्थ करने के लिए हर घर पर तिरंगा लगाया जाना चाहिए। गांव, शहर, जिला, प्रदेश के घर घर लगे तिरंगे का संदेश देश में जाएगा और …
बरेली, अमृत विचार। हम लोग भाग्यशाली हैं कि आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। इसे उत्साह से और यादगार मनाया जाना चाहिए। ”हर घर तिरंगा” सरकार की टैगलाइन को चरितार्थ करने के लिए हर घर पर तिरंगा लगाया जाना चाहिए। गांव, शहर, जिला, प्रदेश के घर घर लगे तिरंगे का संदेश देश में जाएगा और विदेशों में लोग इसकी खनक सुनाई देगी। यह बात वन और पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने कही। वे उपश्रमायुक्त कार्यालय में आजादी के 75वें वर्ष में 75 श्रमिक व उनके परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान गोल्डन कार्ड तथा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड और तिरंगा वितरित किया गया।
उपश्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हित की चिंता कर रही है। उन्हें आयुष्मान कार्ड के रूप में सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है। पंजीकृत श्रमिक किसी भी नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और स्वयं के साथ परिवारीजनों को सुरक्षा दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन बदायूं के एएलसी अजीत कनौजिया ने किया।
यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने