बरेली: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने

बरेली: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने

बरेली, विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपाइयों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सड़कों पर देशभक्ति के तराने गूंजे। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल समेत भाजपा नेता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मढ़ीनाथ पुलिया से शुरू हुई। इसके बाद पीपल का थान, पुलिस चौकी …

बरेली, विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपाइयों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सड़कों पर देशभक्ति के तराने गूंजे। यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल समेत भाजपा नेता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मढ़ीनाथ पुलिया से शुरू हुई। इसके बाद पीपल का थान, पुलिस चौकी मढ़ीनाथ होते हुए सिठौरा तिराहा पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा को सांसद संतोष गंगवार व विधायक संजीव अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

व्यापारियों ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। यात्रा में महापौर डा. उमेश गौतम, क्षेत्रीय पार्षद चित्रा मिश्रा, अजय चौहान, मुनेंद्र यादव सौरभ सक्सेना, सुभाष वर्मा, विचित्र पाल मन्ना, नामित पार्षद डा त्रिलोकी सिंह, नरेंद्र मौर्या, चंद्रमौली मिश्रा, दिनेश गंगवार, डब्बल भटनागर, राजू मिश्रा, मयंक, सुरजीत आदि शामिल रहे। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चे भी यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- बरेली: 16 जोन में बांटा अस्पताल, फायर सिस्टम से हुआ लैस