बाजपुर: पति का घर छोड़कर मायके पहुंची महिला, यहां आशिक ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार डाला
बाजपुर, अमृत विचार। करीब 32 दिन पहले उत्तराखंड के बाजपुर से अपने पति का घर छोड़कर मायके आई महिला की उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने प्रेमी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की पिटाई से घायल हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोतवाली …
बाजपुर, अमृत विचार। करीब 32 दिन पहले उत्तराखंड के बाजपुर से अपने पति का घर छोड़कर मायके आई महिला की उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों ने प्रेमी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने परिजनों की पिटाई से घायल हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव खाता चिंतामन की है। नत्थूलाल ने अपनी पुत्री सरस्वती का विवाह सात वर्ष पूर्व उत्तराखंड के थाना बाजपुर के गांव जगतपुरी निवासी महेश के साथ किया था।
सरस्वती 32 दिन पहले ही ससुरालियों से अनबन के कारण मायके में आकर रह रही थी। मंगलवार देर रात जब वह आंगन में सो रही थी तो आरोपी संजय निवासी ग्राम शादीनगर हजीरा थाना मिलक खानम उसके घर में घुस आया और चा
कू से हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी उनकी पुत्री पर चाकू से हमला कर रहा है। परिजनों ने आरोपी संजय को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जिससे आरोपी घायल हो गया। परिजन गम्भीर रूप से घायल महिला को लेकर अस्पताल गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।