नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, जनिए कब ED ने दोबारा बुलाया

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ की। उनसे ईडी के अफसरों ने करीब दो घंटे पूछताछ की। ईडी ने 25 जुलाई को उन्हें दोबारा पेश होने के लिए कहा है। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की …
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूछताछ की। उनसे ईडी के अफसरों ने करीब दो घंटे पूछताछ की। ईडी ने 25 जुलाई को उन्हें दोबारा पेश होने के लिए कहा है।
विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही सुबह साढ़े 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। कुछ देर तक प्रश्नकाल चलाने के बाद अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों से शांति रखने की अपील की। इस दौरान विपक्षी सांसद वेल में आ गए थे। अपील की असर होता नहीं देख बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ईडी की सामने पेशी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। बकौल एडवाइज़री, लोग गुरुवार दोपहर 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लैरिजस जंक्शन, क्यू-पॉइन्ट जंक्शन, सुनेहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन की ओर जाने से बचें।
Speaking from inside a Delhi Police bus full of @INCIndia colleagues who have been detained & are being taken to an unknown destination for protesting the Government’s political vendetta against the Opposition pic.twitter.com/0wdTA9aRmk
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 21, 2022
DCP अमृता गुगुलोथ ने कहा कि आज ED ने सोनिया जी को समन किया है जिसे लेकर कुछ विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है, हमने इसके मद्देनज़र सारी तैयारी की हुई है, रैफ, लोकल पुलिस और अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमारी अपील है कि नियमों का उल्लंघन न करें और पुलिस के साथ सहयोग करें।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। BJP मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
It’s ironic that on a day we may elect a woman as the next President of India, the Govt through its enforcement agencies is targeting & harassing another woman – Sonia Gandhi Ji, the President of the Congress, and one of the tallest & most respected leaders of India. pic.twitter.com/xLdP4CTFNa
— Margaret Alva (@alva_margaret) July 21, 2022
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा, सरकार कांग्रेस को महंगाई, बेरोज़गारी जैसे ज़रूरी मुद्दों पर जनता की आवाज़ उठाने से रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, हम बिना डरे और झुके…सरकार से कड़े सवाल पूछने के कर्तव्य को निभाते रहेंगे।
सत्य की एक लौ झूठ के समूचे अंधकार को मिटा देती है।
तानाशाह तुम्हें झुकना होगा सत्य और त्याग की ममतामयी मूर्ति के सामने। #सत्य_साहस_सोनिया_गाँधी pic.twitter.com/ukCCiQFPKv
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 21, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है।
सोनिया गांधी जी को जेसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर इसलिए उतार रही है ताकि जिस मामले में ED ने बुलाया है लोगों का ध्यान उधर से भटकाया जाए। जबकि कांग्रेस के लोगों को बुलाकर सोनिया जी या राहुल गांधी को बताना चाहिए था कि हमें ED ने समन क्यों किया और हमसे क्या पूछताछ की।
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कानून के सामने सब बराबर हैं या नहीं? क्या कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) एक सुपर इंसान हैं? वे (कांग्रेस) सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। निर्मला सीतारमण की तबीयत ठीक होते ही जब आप निर्णय करेंगे जीएसटी पर। हमने चर्चा के लिए हां कर दिया है। इनकी दिक्कत क्या है, ये सदन चलाने चाहते हैं कि नहीं? अभी तख्तियां लेकर आए हैं। सब लोग कानून के सामने सब समान है कि नहीं, क्या कांग्रेस की अध्यक्षा हैं तो क्या वह कानून के सामने समान हैं कि नहीं?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा? अगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है। ये तिलमिलाहट क्यों है, घबराहट क्यों है, छटपटाहट क्यों है? ये कहीं ना कहीं दिखाता है कि दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है।
"मैं सुहागिन यहीं बनी, माँ यहीं बनी, विधवा आप सभी के सामने हुई
मेरे लहू की एक-एक बूंद कहती है कि ये मेरा वतन है, ये मेरा वतन है।"#सत्य_साहस_सोनिया_गाँधी
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 21, 2022
उधर, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), आईयूएमएल, एनसी, टीआरएस, एमडीएमके, एनसीपी, डीएमके और राजद सहित विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं ने संसद में बैठक की।
सोनिया गांधी की ED द्वारा पूछताछ के खिलाफ गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए गुवाहाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है।
NSUI कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समन को समन किए जाने के खिलाफ आरएमएल अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है।
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है। सरकार दुरुपयोग कर रही है तो हम उसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। ये हमारा अधिकार है लेकिन सरकार को ये भी बर्दाशत नहीं है कि विपक्ष आवाज उठाए। ये सोनिया जी और पार्टी की आवाज को दबा नहीं सकते।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा है, ईडी के अधिकारियों को सोनिया गांधी से सवाल पूछने के लिए उनके आवास पर जाना चाहिए था। बकौल सिन्हा, 1995 के हवाला मामले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में नामजद लोगों के आवास पर जाकर सवाल पूछे थे।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीज़ें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी। हम ना दबेगें ना झुकेंगे केवल आगे बढ़ेगें। प्रजातंत्र के प्रहरी नेशनल हेराल्ड स्वतंत्रता संग्राम का चिन्ह है। ये सच की लड़ाई है ये जीतेगी।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी (कांग्रेस नेता सोनिया गांधी) उम्र 70 वर्ष से अधिक है ED से उन्हें घर आकर पूछताछ करनी चाहिए थी। इस वक्त में ED का जो दुरुपयोग हो रहा है ये जगजाहिर है, ये कोई नई बात नहीं है। मेरी इच्छा है कि मैं ED के डायरेक्टर साहब से मिलूं और देशवासियों में उनके लिए क्या माहौल है, उनके प्रति क्या धारना बन रही इस बारे में बताऊं।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि एक ही केस के लिए परिवार के दो लोगों को बुलाना ये कहां का न्याय है। अभी राहुल गांधी को 4-5 बार बुलाया, उसी केस में उनकी मां(सोनिया गांधी) को बुलाने की कोई जरुरत नहीं थी। इसके अलावा हमें आंदोलन करने का अधिकार है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपराध को उत्सव कैसे बनाया जाता है ये कांग्रेस से सीखें। पहले युवराज(राहुल गांधी) गए थे तो कांग्रेस सड़कों पर आई थी, अब राजमाता (सोनिया गांधी) जा रहीं हैं तो सड़कों पर आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग ED पर दवाब बनाना चाहते हैं जो ठीक नहीं है।
दिल्ली से BJP सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि कोई भी नागरिक इस देश में कानून से बढ़कर नहीं है। अगर आपके पास कुछ भी छुपाने के लिए नहीं है तो आप जांच में सहयोग करिए। ये धरने किस चीज़ के लिए कर रहे हैं? दाल में कुछ तो काला है जो आप ये प्रर्दशन कर रहे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। असम में सोनिया गांधी की ED द्वारा पूछताछ के खिलाफ गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए गुवाहाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई।
उत्तराखंड में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर देहरादून में सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं, NSUI ने सोनिया गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने तलब किया है।
माननीय सोनिया गांधी जी के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा ED के दुरूपयोग के विरोध स्वरूप संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन जारी है।
#सत्य_साहस_सोनिया_गाँधी pic.twitter.com/vZSDZb3pq2
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 21, 2022
ये भी पढ़ें : President Election Results : द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन होगा राष्ट्रपति? सुबह 11 बजे से मतगणना