पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कहा- अखिलेश की साइकिल अब दौड़ने वाली नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सपा प्रमुख पर बोला हमला, कहा- अखिलेश की साइकिल अब दौड़ने वाली नहीं

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा संगठन के पदाधिकारियों में फेरबदल पर तंज कसते हुये पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही साइकिल की कितनी भी मरम्मत क्यों ना करवा ले लेकिन अब साइकिल दौड़ने वाली नहीं है। इटावा में फिशर वन …

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा संगठन के पदाधिकारियों में फेरबदल पर तंज कसते हुये पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही साइकिल की कितनी भी मरम्मत क्यों ना करवा ले लेकिन अब साइकिल दौड़ने वाली नहीं है।

इटावा में फिशर वन में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद श्री कठेरिया पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा प्रमुख चाहे कितनी भी साइकिल की मरम्मत करवा ले लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव में सपा को कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ में संसदीय उप चुनाव में सपा भाजपा से मुकाबला नहीं कर पाई तो आगे कैसे कामयाब होगी। यह सवाल खुद बा खुद खड़ा होता है। वास्तविकता यह है कि भाजपा के मुकाबले कोई भी दल इस समय देश भर में टक्कर में नहीं है।  विपक्ष का मनोबल पूरी तरह से गिरा हुआ है। इसलिए कोई भी दल भाजपा का मुकाबला करने की हालात मे नहीं है।

पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के 2024 के संसदीय चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर कठेरिया बोले किसी ने मना तो किया नही है। जो भी चाहे चुनाव मैदान में उतर सकता है। उनकी पार्टी किसी को भी रोकने नहीं जा रही है और ना ही चुनाव मैदान में उतरने से रोकेगी लेकिन सभी दलों को अपना अपना हाल भलीभांति मालूम है कि जनमत किसके साथ में इस समय बना हुआ है।

पौधारोपण महाअभियान मे 65 लाख से अधिक पौधो का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। फिशरवन से आज पौधारोपण की शुरूआत भी कर दी गई है। पौधारोपण महाअभियान मे उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नमामि गंगे एव ग्रामीण जलपूर्ति, अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है, जिससे हम पर्यावरण के सन्तुलन को बनाये रखने में महती भूमिका निभा सकते है। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु देते है बल्कि वर्षा कराने में भी सहायक होते है।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़ : अखिलेश यादव को लेकर सांसद निरहुआ ने कही बड़ी बात, डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा