जुलाई में सामान्य रहेगी वर्षा : मौसम विभाग

  जुलाई में सामान्य रहेगी वर्षा : मौसम विभाग

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तरी, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में जुलाई में ‘सामान्य और सामान्य से अधिक’ बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि देश में जुलाई में बारिश सामान्य रहेगी (लंबी अवधि के औसत की 94 से 106) प्रतिशत रहेगी। विभाग ने कहा, “ हिमालय की …

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तरी, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में जुलाई में ‘सामान्य और सामान्य से अधिक’ बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि देश में जुलाई में बारिश सामान्य रहेगी (लंबी अवधि के औसत की 94 से 106) प्रतिशत रहेगी।

विभाग ने कहा, “ हिमालय की तलहटी और प्रायद्वीप को छोड़कर देश के अधिकतर भाग में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। हिमालय की तलहटी और प्रायद्वीप में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। ” विभाग ने कहा,“ पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत और प्रायद्वीप को छोड़कर देश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। पश्चिम भारत, उत्तर-पूर्व भारत और प्रायद्वीप में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

ये भी पढ़े – असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, हुए 29 लाख लोग प्रभावित