उदयपुर कांड : अयोध्या पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को किया सतर्क

उदयपुर कांड : अयोध्या पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को किया सतर्क

अयोध्या। राजस्थान के उदयपुर की घटना को देखते हुए जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रहने के लिए एसएसपी शैलेश पांडे के दिशा निर्देश पर सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से बातचीत कर कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क किया गया। सीओ राजेश तिवारी ने …

अयोध्या। राजस्थान के उदयपुर की घटना को देखते हुए जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रहने के लिए एसएसपी शैलेश पांडे के दिशा निर्देश पर सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से बातचीत कर कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क किया गया।

सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि लोगों को अफवाह से दूर रहने के सतर्क करते हुए सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक भड़काउ पोस्ट न करने की अपील की गई। इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल सोशल मीडिया पर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। अगर किसी प्रकार की कोई भड़काउ पोस्ट करता है तो उसके विरुद्व विधिक प्रकिया अमल में ले आई जायेगी।

पढ़ें-उदयपुर कांड: कन्हैयालाल के परिजन से मिले सीएम गहलोत, 51 लाख का चेक देकर उन्होंने किया ये वादा…