Viral Video: मेट्रो के अंदर अनोखे अंदाज में जमकर ठुमकीं महिलाएं, यात्रियों ने बजाई तालियां, देखें वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आज कल मेट्रो में डांस कर उसकी वीडियो पोस्ट करने का ट्रेंड छाया हुआ है। ऐसे में एक वीडियो लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं को घूंघट में जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो में आपने कई तरह के यात्रियों को …
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आज कल मेट्रो में डांस कर उसकी वीडियो पोस्ट करने का ट्रेंड छाया हुआ है। ऐसे में एक वीडियो लोगों का ध्यान खूब आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं को घूंघट में जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो में आपने कई तरह के यात्रियों को देखा होगा। लेकिन ऐसी महिलाओं को शायद ही कभी देखा हो जो बेधड़क नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।
इन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि लोग इनके बारे में क्या सोचेंगे, ये तो बस अपने डांस को एंजॉय कर रही हैं। यात्रियों ने इनके लिए तालियां तक बजानी शुरू कर दीं। दोनों महिलाएं साड़ी में भी जबरदस्त डांस कर रही थीं। इस वीडियो को देखकर कई लोग एंटरटेन हो रहे हैं। यात्रियों को भी कुछ नया देखने को मिल गया। कुछ लोगों ने मेट्रो के अंदर डांस करने को लेकर ऐतराज भी जताया।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट बनने वाली हैं मम्मी, एक्ट्रेस ने प्यारा सा पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज