अलीगढ़ : छात्रों ने आगरा यूनिवर्सिटी के वीसी का फूंका पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी

अलीगढ़ : छात्रों ने आगरा यूनिवर्सिटी के वीसी का फूंका पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में धर्म समाज महाविद्यालय के छात्रों ने साल में दो बार फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए आगरा यूनिवर्सिटी के वीसी का पुतला दहन किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान मांगे पूरी न होने पर नाराज छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी। इस …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में धर्म समाज महाविद्यालय के छात्रों ने साल में दो बार फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए आगरा यूनिवर्सिटी के वीसी का पुतला दहन किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान मांगे पूरी न होने पर नाराज छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

इस प्रदर्शन में तमाम छात्र एकजुट हो गए। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने बीए फार्स्ट सेमेस्टर की छात्रों से अतिरिक्त फीस वसूली की है। बावजूद कॉलेज में एक दिन भी प्रशिक्षण कार्य नहीं हुआ। जब कॉलेज में क्लास नहीं चल नही है तो वह किस बात की फीस दें? अब महाविद्यालय प्रशासन द्वितीय सेमेस्टर की फीस वसूली कर रहा है।

छात्रों में बढ़ा आक्रोश

कॉलेज में क्लास न चलने और दो बार फीस भरने पर छात्रों ने आक्रोश बढ़ने लगा है। इसको लेकर बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के बाहर जाम हुए। इसके बाद छात्रों ने आगरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का पुतला दहन का मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पुलता दहन का छात्रों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान छात्रों की मांग है कि अगर महाविद्यालय प्रशासन द्वितीय सेमेस्ट का शिक्षण शुल्क ले रहा है तो महाविद्यालय सुचारू रूप से क्लास चलवाए। उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो छात्र सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगें।

यह भी पढ़ें- गाज़ियाबाद : सोशल मीडिया पर युवती को दी गाली, जवाब में छात्रों के बीच हुआ खूनी संघर्ष