हल्द्वानी: चलती बाइक पर सेल्फी, चली गई लड़की की जान

हल्द्वानी, अमृत विचार। चलती बाइक पर दोस्त संग सेल्फी लेना एक लड़की के लिए जानलेवा साबित हो गया। तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इससे लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़का घायल हो गया। बताया गया कि न्यू आशीष पाडली भवाली निवासी शोभा (22) अपने एक दोस्त के साथ बाइक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चलती बाइक पर दोस्त संग सेल्फी लेना एक लड़की के लिए जानलेवा साबित हो गया। तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इससे लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़का घायल हो गया।
बताया गया कि न्यू आशीष पाडली भवाली निवासी शोभा (22) अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घूमने निकली थी। बताते हैं कि घूमते हुए दोनों चकलुवा कालाढूंगी पहुंच गए। इस दौरान बाइक में पीछे बैठी लड़की अपने दोस्त के साथ सेल्फी लेने लगी।
दोस्त भी चलती बाइक से ध्यान हटाकर मोबाइल की ओर देखने लग गया और तभी तेज रफ्तार बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लड़की की हालत नाजुक थी, जिसे देखते हुए शोभा को हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।