सैन्य अभियान दौरान इराक में मारे गए तुर्की के चार जवान, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

सैन्य अभियान दौरान इराक में मारे गए तुर्की के चार जवान, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उत्तरी इराक में कुर्दीस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादी के खिलाफ सैन्य अभियान दौरान तुर्की की सेना के चार जवान मारे गए। तुर्की ने अप्रैल में इराक के उत्तरी हिस्से में पीकेके के खिलाफ क्लॉ-लॉक ऑपरेशन शुरू किया था। उल्लेखनीय है कि तुर्की पीकेके को …

अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उत्तरी इराक में कुर्दीस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादी के खिलाफ सैन्य अभियान दौरान तुर्की की सेना के चार जवान मारे गए। तुर्की ने अप्रैल में इराक के उत्तरी हिस्से में पीकेके के खिलाफ क्लॉ-लॉक ऑपरेशन शुरू किया था।

उल्लेखनीय है कि तुर्की पीकेके को आतंकवादी संगठन मानता है। इराक ने इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए तुर्की के इस कदम की आलोचना की है, जबकि तुर्की ने इस ऑपरेशन को देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए आवश्यकता बताया है।

पीकेके 1980 के दशक की शुरुआत से तुर्की में कुर्दिशों की स्थापना के उदेश्य को लेकर हुई थी। पीकेके और तुर्की ने 2013 में संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन महज दो साल बाद ही यह समाप्त हो गया। इसकी मुख्य वजह आतंकवादी हमले रहे, जिसके लिए तुर्की ने कुर्दों को जिम्मेदार ठहराया था।

ये भी पढ़ें:- जो बाइडेन की सऊदी अरब यात्रा की आधिकारिक घोषणा सोमवार को होने की उम्मीद