अयोध्या: आशा कार्यकर्ता और संगिनी को परिवार सहित मिलेगा पांच लाख का मुफ्त इलाज, जानें कैसे

अयोध्या: आशा कार्यकर्ता और संगिनी को परिवार सहित मिलेगा पांच लाख का मुफ्त इलाज, जानें कैसे

अयोध्या। आशा कार्यकर्ता और संगिनी को परिवार सहित आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा अस्पताल में भर्ती होने पर मिल सकेगी। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया …

अयोध्या। आशा कार्यकर्ता और संगिनी को परिवार सहित आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा अस्पताल में भर्ती होने पर मिल सकेगी। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं।

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि पत्र के अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

इससे जनपद की 3658 आशा कार्यकर्ता और 186 आशा संगिनी लाभान्वित होंगी। इस संबंध में निर्धारित प्रारूप पर विवरण मांगा गया है। पूरे राज्य के आंकड़ों के संकलन के बाद ही लाभार्थी परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ा जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही शासनादेश जारी किया जाएगा।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत लाभार्थी परिवार सूचीबद्ध निजी, राजकीय, केन्द्रीय अस्पताल में भर्ती होकर प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकता है।

लाभार्थी परिवार के सभी सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में परिवार के सदस्यों की संख्या निर्धारण की कोई बाध्यता नहीं है। इस योजना के तहत 1574 बीमारियों का इलाज अस्पताल में भर्ती कर नि:शुल्क किया जाता है।

पढ़ें- बरेली: अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजीं आशा संगिनी, रिश्वत के भी लगाए आरोप