बहराइच: सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, पति के दीर्घायु के साथ की परिवार के सुख समृद्धि की कामना

बहराइच: सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा, पति के दीर्घायु के साथ की परिवार के सुख समृद्धि की कामना

बहराइच। सोमवार को जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। पूजा के बाद सभी सुहागिन महिलाओं ने व्रत तोड़ा। ऐसी मान्यता है कि बरसाईत पूजा के बाद ही बारिश शुरू होती है। जिले में सोमवार को वट सावित्री (बरसाइत) की पूजा सुहागिन महिलाओं ने की। महिलाओं ने पति के दीर्घायु के …

बहराइच। सोमवार को जिले भर में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। पूजा के बाद सभी सुहागिन महिलाओं ने व्रत तोड़ा। ऐसी मान्यता है कि बरसाईत पूजा के बाद ही बारिश शुरू होती है।

जिले में सोमवार को वट सावित्री (बरसाइत) की पूजा सुहागिन महिलाओं ने की। महिलाओं ने पति के दीर्घायु के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। इसके बाद सभी पूजित स्थल पहुंची। यहां पर बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। पति के दीर्घायु के साथ परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान सभी ने पकवान भी चढ़ाया। इसके बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है कि वट सावित्री की पूजा के बाद से ही मानसून आता है और बारिश शुरू हो जाती है। शहर के साथ रिसिया, उर्रा, मिहिपुरवा, जरवल, नानपारा, मटेरा और जरवल रोड क्षेत्र में वट सावित्री की पूजा महिलाओं ने की।

पढ़ें- बरेली: वट सावित्री के मौके पर गंगा में दिखा गंदगी का अंबार, श्रद्धालू आस्था की डूबकी लगाने पर मजबूर