बरेली: वट सावित्री के मौके पर गंगा में दिखा गंदगी का अंबार, श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पर मजबूर

बरेली: वट सावित्री के मौके पर गंगा में दिखा गंदगी का अंबार, श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पर मजबूर

बरेली, अमृत विचार। अखंड सौभाग्य का वट सावित्री व्रत आज है। उत्तर भारत में सुहागन महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं और सावित्री, सत्यवान एवं वट वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। धा​र्मिक मान्यता के अनुसार, वट सावित्री व्रत रखने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है, वैवाहिक जीवन सुखमय …

बरेली, अमृत विचार। अखंड सौभाग्य का वट सावित्री व्रत आज है। उत्तर भारत में सुहागन महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं और सावित्री, सत्यवान एवं वट वृक्ष की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। धा​र्मिक मान्यता के अनुसार, वट सावित्री व्रत रखने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है, वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

वही जहां आज देश में वट सावित्री की पूजा अर्चना की जा रही तो वही दूसरी तरफ गंगा मैली पड़ी हुईं है। जी हां इस दौरान मैली हुई राम गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी वट सावित्री के उपलक्ष्य पर भक्तिभाव के साथ श्रद्धालुओं ने चौबारी स्थित रामगंगा घाट में पवित्र स्नान किया। यह सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आस पास के लोगों और यह वृत्ति करने वाले लोगों के मुताबिक घाट पर गंदगी होने के कारण पहले की अपेक्षा अब श्रद्धालु भी कम आते है।

यह भी पढ़ें- बरेली: किला में बिजली विभाग ने की मॉर्निंग रेड, 21 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी