उन्नाव: वरमाला के बाद खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वापस लौटी बारात, जानें पूरा मामला

उन्नाव: वरमाला के बाद खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वापस लौटी बारात, जानें पूरा मामला

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र परियर निवासी लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह आवास विकास कॉलोनी थाना कल्याणपुर निवासी पंकज पुत्र अशोक कुमार कश्यप के साथ बीती रात 20 मई को स्थानीय गेस्ट हाउस से संपन्न हो रहा थी। दुआर चार के बाद जयमाला कार्यक्रम की तैयारी के बाद दूल्हा पंकज और दुल्हन निशा स्टेज …

उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र परियर निवासी लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह आवास विकास कॉलोनी थाना कल्याणपुर निवासी पंकज पुत्र अशोक कुमार कश्यप के साथ बीती रात 20 मई को स्थानीय गेस्ट हाउस से संपन्न हो रहा थी।

दुआर चार के बाद जयमाला कार्यक्रम की तैयारी के बाद दूल्हा पंकज और दुल्हन निशा स्टेज पर पहुंच गए। दोंनो अपने अपने हाथों में माला लेकर एक दूसरे की तरफ बढ़ रहे थे तभी दूल्हे को चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर स्टेज पर गिर गया।

शादी समारोह में दूल्हे के बेहोश होने की खबर से बराती व कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन के भाई नितिन ने आनन फानन दूल्हे को सोफा पर लेटाकर उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारना शुरू कर दिया और उसके बालों को सहलाने लगा तभी अचानक दूल्हे की हेयर बिक निकल कर नितिन के हाथ में आ गई। दूल्हे को गंजा देखकर कन्या पक्ष में भूचाल आ गया।

शादी के जोड़े में स्टेज पर खड़ी दुल्हन निशा दूल्हे के सिर पर बाल न देखकर हक्का बक्का रह गई ,क्योंकि दिखाई के समय निशा को दूल्हे के सिर पर बाल दिखाई दिए थे। दुल्हन निशा माला स्टेज पर फेक कर नीचे उतर आई और अपने परिजनों से शादी न करने की बात कह दी।

दुल्हन के पिता लखन कश्यप ने दूल्हे के पिता अशोक कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाकर शादी से इंकार कर बरातियों को बंधक बना लिया।

देर रात बवाल के बाद भोर पहर किसी ने पुलिस को बारातियोवक बंधक होने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर परियर चौकी इंचार्ज रामजीत यादव गेस्ट हाउस जा पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कन्या पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद दूल्हा बिना जयमाला और फेरों के बारात लेकर वापस लौट गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत ने बताया की अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है,तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- गाजियाबाद: बेटी की शादी को IAS पिता ने FIR में बताया- लव ज‍िहाद, मिला ये चौकाने वाला जवाब